❝तू अपनी खूबियां ढूंढ ....
कमियां निकालने के लिए लोग हैं |अगर रखना ही है कदम....
तो आगे रख ,
पीछे खींचने के लिए लोग हैं |
सपने देखने ही है .....
तो ऊंचे देख ,
निचा दिखाने के लिए लोग हैं |
अपने अंदर जुनून की चिंगारी भड़का ,
जलने के लिए लोग हैं |
अगर बनानी है.....
तो यादें बना ,
बातें बनाने के लिए लोग हैं|
प्यार करना है....
तो खुद से कर ,
दुश्मनी करने के लिए लोग है |
रहना है....
तो बच्चा बनकर रह ,
समझदार बनाने के लिए लोग है |
भरोसा रखना है....
तो खुद पर रख ,
शक करने के लिए लोग हैं |
तू बस सवार ले खुद को...
आईना दिखाने के लिए लोग हैं |
खुद की अलग पहचान बना....
भीड़ में चलने के लिए लोग है |
तू कुछ करके दिखा दुनिया को......
बस कुछ करके दिखा ,
तालियां बजाने के लिए लोग हैं।